सोलन में एचआरटीसी बस व ट्रक के बीच भिड़ंत, 5 घायल

Arki Crime Solan

DNN दाड़लाघाट। सोलन (Solan) जिला के दाड़लाघाट में एक बस व ट्रक के बीच टक्कर होने से 5 लोग घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से अर्की अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसा चमाकडीपुल (Chamakdipul) के समीप पेश आया।
जानकारी के मुताबिक ट्रक नंबर-एचपी63-4411 दाड़लाघाट से धर्मशाला की ओर जा रहा था। चमाकडी पुल के समीप जैसे ही यह ट्रक पहुंचा, तो सामने से आ रही एचआरटीसी (HRTC) की बस नंबर एचपी03बी-6206 से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 5 लोग घायल हुए है। पुलिस ने एचआरटीसी चालक के खिलाफ तेज रफतार व गलत दिशा में गाड़ी चलाने के आरोप में मुकदमा दर्जा कर लिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि हादसे में दोनों वाहनों के चालकों सहित कंडक्टर व 2 लोग घायल हुए है।

Latest News