सोलन जिला में सामने आए 31 नए कोरोना पाजिटिव मामले

Others Solan

DNN सोलन, 21 जुलाई

वीरवार को सोलन जिला में 31 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसी के साथ जिला में एक्टिव केस की संख्या 119 पहुंच गई है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमित रंजन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सोलन जिला से वीरवार को 158 लोगों के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा गया था। जिनमें से 31 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि नालागढ़ ब्लॉक में 15, धर्मपुर ब्लॉक में 13, अर्कीब्लॉक में 1 व जिला के अन्य हिस्से में 2 मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि सभी का उपचार स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जा रहा है।

News Archives

Latest News