सोलन जिला में कोरोना के दो नए मामले आए सामने

Himachal News Others Solan

DNN सोलन (पूजा वर्मा )

26 मार्च सोलन जिला में रविवार को कोरोना के 02 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ जिला में एक्टिव केस की संख्या 61पहुंच गई है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमित रंजन ने बताया कि सोलन जिला से कुल 19 लोगों के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा गया था। जिनमें से 02 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें धर्मपुर ब्लॉक में 01व अन्य में 01 मामला कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसी के साथ कोरोना के 31747 मामले ठीक भी हुए हैं।

Latest News