सोलन के विभिन क्षेत्रो में 24 जुलाई को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

23 जुलाई हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 66/33/11 के.वी. विद्युत उप केन्द्र सनेड से संचालित 11 के.वी. इंडिस्ट्रियल, 66/33/11 के.वी. विद्युत उप केन्द्र नालागढ़ से संचालित 11 के.वी. पंजेहरा एवं 11 के.वी. एसाइड और 66/33/11 के.वी. विद्युत उप केन्द्र बग्लेहर से संचालित 33 के.वी. ग्रीनलैम फीडरों की मुरम्मत के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमण्डल नालागढ़ के सहायक अभियंता मुकेश शर्मा ने दी।
उन्होंने कहा कि 24 जुलाई, 2022 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक उपरला नंगर, गोलजमाला, सौडी, घनसोत, कल्याणपुर, रेडु, पिफ़र, मैथल, झिरीवाला, ब्राहमणमाज़रा, भटोली, बेली, द्योर, नालका, उपरला, खेडा, बगवानिया, खोखरा आदि एवं औद्योगिक इकाइयां ग्रीनलैम, इन्डैग, रबर, वीरप्लास्टिक, पॉवर ग्रिड, रेरू, पॉवर ग्रिड नंगल, जिंदल, मेक्टेक, सकैनेम, नील ऑटो, बी.सी.सी. फ्युबा, यूनाइटेड बायोटेक, सनलाइफ फार्मा आदि में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति अथवा अन्य कारणों से उपरोक्त निर्धारित समय सारिणी एवं निर्धारित तिथि में बदलाव किया जा सकता है।
उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News