DNN सोलन
27 जून हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड के नालागढ़ उपमण्डल से प्राप्त जानकारी के अनुसार 66/33/11 के.वी. विद्युत उपकेन्द्र नालागढ़ से संचालित 11 के.वी. इडंस्टियल फीडर की विद्युत आपूर्ति मुरम्मत के दृष्टिगत 28 जून, 2022 को बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमण्डल नालागढ़ न. 02 के सहायक अभियंता मुकेश शर्मा ने आज दी।
उन्होंने कहा कि 28 जून, 2022 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक मुख्य क्षेत्र नंगल, गोलजमाला, सौडी, घनसोत, कल्याणपुर, रेड़ु, पिफर, मैथल सहित औद्योगिक इकाइयों जिंदल मेक्टेक, सकैनेम, नील आॅटो, बी.सी.सी.फयुबा, आर.आर. बाॅट्लर, सुबाकस आदि की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में निर्धारित समय तथा तिथि को बदला जा सकता है।
उन्होंने प्रभावित क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
29 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड के नालागढ़ उपमण्डल से प्राप्त जानकारी के अनुसार 66/33/11 के.वी. विद्युत उपकेन्द्र नालागढ़ से संचालित 11 के.वी. दभोटा एवं पंजैहरा फीडरों की विद्युत आपूर्ति मुरम्मत के दृष्टिगत 29 जून, 2022 को बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमण्डल नालागढ़ न. 02 के सहायक अभियंता मुकेश शर्मा ने आज दी।
उन्होंने कहा कि 29 जून, 2022 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक मुख्य क्षेत्र सनेड, भाटियां, धुंदली, ब्राह्मण माजरा, धाना, नसराली, झिरिवाला, नंगल उपरला, गोलजमाला सहित औद्योगिक इकाइयों अफाईन फार्मूलेशन, जे.बी इंडस्ट्री, वेल्क फील्ड, मायशा, कन्ट्रोल प्रिन्ट, सुन्दरम आॅटो, इ.पी.एल, फेईम इंडस्ट्री, संधार, अगस्त इंडस्ट्री, जे.बी वायर, दीक्षान्त इंटरप्राईजेज, सीमन, समरथ, अलवेस, न्यूटेक, उनिपैच, राज सरिया, समां बायोटैक, शिवालिक साॅलिड वेस्ट, क्लासिक आदि की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में निर्धारित समय तथा तिथि को बदला जा सकता है।
उन्होंने प्रभावित क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।















