DNN धर्मशाला
उपनिदेशक जिला सैनिक कल्याण, कांगड़ा सेवानिवृत स्कवाड्रन लीडर मनोज राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 दिसम्बर, 2018 को प्रातः 10.30 बजे होलटा कैंप पालमपुर के शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा सभागार में सैनिक कल्याण विभाग धर्मशाला द्वारा सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
राणा ने बताया कि सम्मेलन में सैनिक कल्याण विभाग द्वारा पूर्व सैनिकों, वीर नारियों व उनके आश्रितों को राज्य व केन्द्र सरकार द्वारा दी जाने वाली कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत करवाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक संख्या में पूर्व सैनिक, वीर नारियां व उनके आश्रित इन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने बताया कि सैनिक सम्मेलन में फ्री मेडिकल कैम्प भी लगाया जाएगा। इसके अतिरिक्त डी.पी.डी.ओ पालमपुर, सैनिक कल्याण व सैनिक सहायता केन्द्र के अधिकारी भी मौके पर पूर्व सैनिकों की समस्याओं का निवारण करेंगे। राणा ने सभी पूर्व सैनिकों, वीर नारियों व उनके आश्रित से अधिक से अधिक संख्या में सैनिक सम्मेलन में शामिल होने का आग्रह किया है।















