पदोन्नति कोटे में कटौती के खिलाफ एकजुट हुए संगठन

Education Solan

DNN सोलन
टीजीटी काडर से जुड़े अध्यापक संगठन मुख्यमंत्री द्वारा वर्तमान पदोन्नति कोटे में कटौती करने के खिलाफ एकजुट होने लगे है। सोलन में इस कैडर ये जुटे संगठनों के प्रतिनिधियों ने एक बैठक की और साफ शब्दों में कहा कि वे पदोन्नति कोटे के कटौती बर्दाश्त नहीं करेंगे और आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएंगे। संगठन के पदाधिकारियों ने आज सोलन में बैठक की। जिसमें सभी संगठनों ने एक संयुक्त विज्ञप्ति के माध्यम से दो टूक शब्दों में स्पष्ट किया कि वर्तमान सरकार मात्र 4000 सीधी भर्ती वाले प्रवक्ताओं के बहकावे में आकर टी.जी.टी. कॉडर से जुड़े 26000 अध्यापकों के हितों से खिलवाड़ न करे। उन्होंने कहा कि सीधी भर्ती वाला प्रवक्ता संघ सरकार को गुमराह करने के लिए अपनी संख्या 16 हजार बताता है जबकि इस संख्या में 8000 पदोन्नत स्कूल प्रवक्ता संख्या को भी जोड़ा जा रहा है और इनका अपना अलग संगठन है जो कि टीजीटी कैडर से संबंध रखता है और स्कूलों में वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में मुख्य अध्यापकों के पदों की वकालत करता है। सीधी भर्ती वाले प्रवक्ताओं में से 2000 के लगभग प्रवक्ता अनुबंध एवं पी.टी.ए. पर है जिनके अपने अपने संगठन एवं मांगे हैं, अत: सीधी भर्ती वाला स्कूल प्रवक्ता संघ सरकार के सामने जाली आंकड़े प्रस्तुत करके उसे गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। इस मौके पर हेड मास्टर ऑफिसर एसोसिएशन के प्रधान रूपलाल, कमल शर्मा, अनूप शर्मा, अनिल बाली, सुनील कुमार, रमेश लाल,आशा गुप्ता, सतपाल, कन्हैया लाल,तृप्ता शर्मा, विज्ञान अध्यापक से दीपचंद गौतम, लच्छीराम प्रधान, विजय कुमार, जगतपाल, मोहनलाल, नरेश ठाकुर, किरण ठाकुर, कुशाग्र मेहता, मनोज टीजीटी से डॉ इंद्र नेगी, पृथीपाल, रेखा, पी.जी.टी. जिला प्रधान भुवनेश्वर, देवेंद्र, गोपाल, दीपक ओझा, कमल चंदेल आदि उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News