rashifal

सूर्य करेंगे अपनी नीच राशि तुला में प्रवेश, किन राशियों पर पड़ेगा इसका असर, क्या है उनका सामाधान जानने के लिए पढ़िए! आज का राशिफल

Himachal News Others

18 अक्तूबर, शनिवार। 18 अक्तूबर से सूर्य अपनी नीचराशि तुला में प्रवेश करेंगे। तुला राशि के अधिपति शुक्र से सूर्य की नैसर्गिक शत्रुता है। ज्योतिषशास्त्र में सूर्य को नवग्रहों के राजा कहा जाता है। क्योंकि सूर्य के बिना किसी भी मनुष्य का अस्तित्व नहीं है, पृथ्वी पर रहने वाले जीव-जन्तु का आधार सूर्य ही है। यही कारण है की सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है। मानव जीवन के लिए सूर्य का प्रभाव बहुत अधिक माना जाता है, इस बात का अंदाजा हम किसी भी व्यक्ति की कुंडली में उसके ग्रहों की स्थिति को देखकर कर सकते हैं। यदि किसी जातक की कुंडली में सूर्य की स्थिति शुभ व अच्छी होती है तो जातक के जीवन में हर जगह सफलता प्राप्त करता है क्योंकि वैदिक ज्योतिष में सूर्य को सफलता प्रदान करने वाला, राज शाही गौरव दिलाने वाला और विभिन्न स्थानों पर उच्च पद प्राप्ति का कारक माना गया है। इस गोचर का सभी 12 राशियों पर व्यापक प्रभाव पड़ने वाला है। आइए जानते हैं सूर्यदेव के अपनी नीच राशि तुला में गोचर का समस्त 12 राशियों पर क्या प्रभाव होगा।

राशिफल

मेष

सूर्य के इस गोचर से मेष राशि के जातकों के दांपत्य सुख में कमी होगी, पारिवारिक क्लेश हो सकते हैं। इस दौरान आपको व्यापार, नौकरी में असफलता प्राप्त हो सकती है। धन हानि एवं मानहानि होगी। सिर में पीड़ा के साथ-साथ शारीरिक कष्ट की संभावनाएं भी देखने को मिल सकती है। सूर्य के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए रविवार को सूर्यास्त से पूर्व भोजन करें।

वृषभ

इस गोचर से आपकी राशि के जातकों को हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी वहीं शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। लंबे समय से चल रही बिमारियों से मुक्ति मिलेगी। राज्य से लाभ प्राप्त होगा। मान-सम्मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मिथुन

इस राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर से मानसिक चिंताएं घेर सकती है। राज्याधिकारियों से विवाद होगा। संतान को कष्ट की संभावना है। धनहानि होगी। यात्रा में दुर्घटना की संभावना है। राजनैतिक क्षेत्र में असफलता प्राप्त होगी। सूर्य के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए रविवार को बिना नमक वाला भोजन करें।

कर्क

इस राशि वाले जातकों को सूर्य के इस परिवर्तन से पारिवारिक विवाद के कारण कष्ट हो सकता है। धनहानि व मानहानि हो सकती है। मानसिक अशांति रहेगी, संभल कर रहें। जमीन-जायदाद संबंधी मामलों में असफलता प्राप्त होगी। सूर्य के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए

सिंह

आपकी राशि के जातकों के लिए यह गोचर धन लाभ कराएगा, मित्रों से आपको बरपूर लाभ प्राप्त होगा। वहीं मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। उच्च पद की प्राप्ति होगी और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी।

कन्या

इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर हर क्षेत्र में हानि के योग बना रहा है। इस गोचर के कारण आपको व्यापार व धन संपत्ति में हानि हो सकती है। मित्रों व परिवारजनों से विवाद की संभावना है। सिर व आंखों में पीड़ा के कारण परेशानी रहेगी। सूर्य के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए प्रतिदिन लाल गाय को गुड़-रोटी खिलाएं।

तुला

सूर्य आपकी राशि में ही गोचर कर रहे हैं और इस राशि में सूर्य निचराशिस्त होते हैं। तुला राशि वाले जातकों को धन हानि हो सकती है। सम्मान व प्रतिष्ठा में कमी होगी। सिर व नेत्रों में विकार के कारण कष्ट होगा। राजनीति के क्षेत्र में असफलता प्राप्त होगी। शासन से असहयोग मिलेगा। सूर्य के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए प्रतिदिन सूर्यदेव को कुंकुम मिश्रित जल का अर्घ्य दें।

वृश्चिक

इस राशि के जातकों को सूर्य के इश गोचर से कोई खान नुकसान या फायदे प्राप्त नहीं होंगे। इस दौरान आपका स्थान परिवर्तन के योग बन रहे है। कार्यक्षेत्र में परेशानियां रहेंगी। गुप्त शत्रुओं के कारण हानि का योग है। सूर्य के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए रविवार को सूर्य का दान करें। (दान सामग्री: लाल वस्त्र, लाल पुष्प, गुड़, मसूर की दाल, तांबा, गेहूं, केसर आदि)

धनु

आपकी राशि के लिए यह गोचर बहुत ही लाभदायक साबित होगा, वहीं इस दौरान आपको धन प्राप्ति के योग बनेंगे। पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। इसके साथ ही आपके मान-सम्मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। राज्य की ओर से लाभ प्राप्त होगा।

मकर

मकर राशि के जातक को इस दौरान बहुत ही लाभ प्राप्त होगा, इस समय आपके व्यापार में वृद्धि होगी व लाभ प्राप्त होगा। आपको हर कार्यों में सफलता मिलेगी, धन लाभ होगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होन निश्चित है।

कुंभ

आपकी राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर धन हानि की संभावनाएं बनाएगा, संभलकर धन खर्च करें। कार्यों में असफलता प्राप्त होगी। रोग के कारण कष्ट होगा। पारिवारिक विवाद के कारण अशांति का वातावरण रहेगा। सूर्य के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए रविवार को सूर्यास्त से पूर्व भोजन करें।

मीन

सूर्य के इस गोचर से विवाद और परेशानियां उत्पन्न होगी। कोर्ट-कचहरी व मुकदमें में असफलता के योग हैं। धन का अपव्यय होगा। उच्च रक्तचाप के कारण कष्ट होगा। मान-प्रतिष्ठा में कमी आएगी। सूर्य के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए आप रविवार के दिन 250 ग्राम गुड़ बहते जल में प्रवाहित करें।
-पंडित त्रिभुवन नाथ पांडे

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर,धर्मपुर
फ़ोन : 9882039615

News Archives

Latest News