DNN कुल्लू ब्यूरो
वन एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने जारी प्रेस बयान में कहा है कि वर्तमान सांसद सुरेश कश्यप को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की कमान मिलने के बाद प्रदेश में भाजपा युवा जोश के साथ मजबूत होगी। उन्होंने सुरेश कश्यप को प्रदेशाध्यक्ष बनने पर बधाई दी तथा भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का सांसद सुरेश कश्यप को प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने पर आभार जताया है।
गोविंद सिंह ठाकुर का कहना है कि सुरेश कश्यप में एक सैनिक का जोश, दो बार विधायक और एक बार सांसद का अनुभव और समाज के वंचित वर्ग को समझने का भाव है जो प्रदेश को नई उंचाई पर लेकर जाएगा। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अगुआई में सरकार और सुरेश कश्यप की अगुआई में संगठन के तालमेल से प्रदेश विकास के पथ पर अवश्य ही अग्रसर होगा