सिरमौर में 24 वर्षीय युवक ने फंदा, मौत

Crime Shimla

DNN नाहन। 19 नवंबर

उपमंडल पांवटा साहिब में शुक्रवार दोपहर बाद एक 24 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के गोंदपुर क्षेत्र की यह घटना है। मृतक की पहचान 24 वर्षीय राकेश कुमार निवासी बिहार के रूप में हुई है, जोकि पांवटा साहिब में ही रह रहा था। बताया जा रहा है कि युवक पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। इसी बीच शुक्रवार को उसने फंदा लगा लिया। इसी बीच राकेश को फंदे से उतार कर सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामले की पुष्टि पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने की है। उन्होंने बताया कि युवक द्वारा आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया गया, इसकी पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

News Archives

Latest News