DNN नाहन
25 मई । महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर त्वरित कार्यवाई को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने पुलिस विभाग को प्रदेश के विभिन्न थानों के लिए 108 मोटरसाइकिल भेंट किए थे, जिसमें से 22 मोटरसाइकिल सिरमौर जिला पुलिस को भी प्राप्त हुए है। जल्द ही इन्हें जिला के सीमावर्ती थानों सहित अन्य थानों में भेजा जाएगा।
एसपी सिरमौर ओमापति जम्वाल ने बताया कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के भेजे गए मोटरसाइकिल जिला को मिले हैं और जल्द ही इन्हे थानों में जरूरत अनुसार भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला में पांवटा साहिब व कालाअंब जैसे सीमावर्ती इलाकों में यह मोटरसाइकिल पुलिस मोबोलिटी बढ़ाने में भी सहायक होंगे और महिलाओं के साथ-साथ अन्य वर्गों को भी मदद की जा सकेगी।
बाइट: ओमापति जम्वाल, एसपी सिरमौर
बता दें कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने महिला कवच के तहत यह मोटर साइकिल पुलिस विभाग को प्रदान किए हैं, जिससे सिरमौर में खासकर बॉर्डर क्षेत्रों में पुलिस को बड़ी सहायता मिलेगी।















