DNN नाहन
16 जून। सिरमौर जिला के तहत पांवटा साहिब उपमंडल की कांटी मशवा सड़क पर देर रात एक ट्रक के खाई में गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को गंभीर सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया है, जहां से उसे नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार देर रात को कांटी मशवा सड़क पर चालक ट्रक को बैक कर रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रक सड़क से बाहर हो गया। इसके बाद करीब 300 फीट खाई में लुढ़क कर कोडगा-सखौली सड़क पर गिर गया। ट्रक गिरने आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर इक_ा हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि 32 साल का सुंदर सिंह ट्रक के बीच में फंसा हुआ था। ग्रामीणों ने उसे ट्रक से बाहर निकालकर उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया। ग्रामीणों के मुताबिक हादसा इतना भयानक था कि ट्रक तीन हिस्सों में बंट गया। ट्रक चालक दिनेश ने छलांग लगाकर जान बचाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी वीर बहादुर ने हादसे की पुष्टि की है।















