DNN सोलन
20 मई अध्यक्ष उपमंडलीय समिति विधिक सेवाएं प्राधिकरण नालागढ़ मोहित बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण नालागढ़ उपमंडल द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नालागढ़ के प्रांगण में 4 जून को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने क्षेत्र की आस-पास की पंचायतों के लोगों से आग्रह किया है कि वे इस रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़ कर भाग लें। स्वेच्छा से रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में स्वयं भी भाग लें तथा अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है जिससे किसी जरूरतमंद को नवजीवन प्रदान किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर का आयोजन उपरोक्त दर्शाए गए स्थान पर 4 जून को प्रातः 10 बजे से शुरू होगा। इस दौरान नालागढ़ न्यायालय के अधिकारी, कर्मचारी तथा अधिवक्तागण भी उपस्थित रहेंगे।