सामाजिक बुराईयां मिटाने में रेडक्रास की महत्वपूर्ण भूमिका: राज्यपाल

Nalagarh Others Solan

DNN नालागढ़
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि रेडक्रास संस्था मानवीय पीड़ा को दूर करने की दिशा में सशक्त सामाजिक अभियान की तरह कार्य कर रहा है और रेडक्रास मेले जैसे आयोजन सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में सभी को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
राज्यपाल आज सोलन जिले के नालागढ़ में जि़ला स्तरीय रेडक्रास मेले के शुभार भ के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को स बोधित कर रहे थे। उन्होंने लोगों से रेडक्रास के साथ जुडऩे का आह्वान किया ताकि उपेक्षित वर्गों की परेशानी को दूर करने के लिए मानवीय गतिविधियां का विस्तार किया जा सकेे। उन्होंने कहा कि कल्याणकारी गतिविधियां संचालित करने के लिए संसाधनों का समुचित उपयोग करने के प्रयास किए जाने चाहिएं और समाज के उत्तरदायी नागरिकों को चाहिए कि वे स्वंय को रेडक्रास की गतिविधियों से जोड़ें।
आचार्य देवव्रत ने आम लोगों को जागरूक करने व लोगों को इस जन अभियान से जोडऩे के लिए विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सोलन जि़ला रेडक्रास सोसायटी के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने मेले के दौरान पहाड़ी एवं भारतीय गाय के प्रचार के लिए स्टाल लगाने, नशा निवारण रैली, रक्तदान शिविर व छात्रों के साथ संवाद जैसी अतिरिक्त गतिविधियों के आयोजन के लिए सोसायटी के प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया।
राज्यपाल ने कन्या लिंग अनुपात सुधार व कन्या भू्रण हत्या को रोकने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि यह समाज के समग्र विकास एवं समाज हित में आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बेटे और बेटी के नाम पर कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए, क्योंकि लड़कियां समाज के हर क्षेत्र में आगे हैं और परिवार व देश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने प्राकृतिक खेती पर भी बल दिया क्योंकि आज रसायनों के अत्याधिक उपयोग के कारण जल, वायु और भोजन प्रदूषित हो रहे हैं। उन्होंने लोगों से स्वच्छता को जीवन में नियमित आदत बनाने का आग्रह किया जो देश को स्वच्छ भारत बनाने की दिशा में एक बड़ा पग सिद्ध हो सकता है। राज्यपाल ने जिला रेडक्रास सोसाइटी की स्मारिका का विमोचन भी किया।

News Archives

Latest News