साइगलू में विद्युत कैश काउंटर बंद

Himachal News Mandi Others

DNN मंडी

19 जुलाई। विद्युत उपमंडल साइगलू के सहायक अभियंता हुक्म चंद ने बताया कि साइगलू विद्युत उपमंडल के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र सतोहल, बग्गी, सुरारी, फौगला, बीर और सदोह के विद्युत कैश काउंटरों को बंद कर दिया गया है। हालांकि, उनके स्थान पर अब सतोहल क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ता पपराहल में 25 जुलाई को, बग्गी के गोखड़ा में 26 जुलाई को, सुरारी व फौगला के सलेतर या कोटली में 28 जुलाई को, बीर और सदोह के बीर (लाग) में 27 जुलाई को अपने विद्युत बिल जमा करा सकते हैं। उपभोक्ता ऑन लाइन सेवा जैसे एचपीएसईबीएल की ऐप, गूगल पे, पेटीएम से भी विद्युत बिल जमा करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पूछताछ के लिए साईगलू विद्युत उपमंडल के कार्यालय दूरभाष नम्बर 01905-281221 पर किसी कार्य दिवस में संपर्क किया जा सकता है।

News Archives

Latest News