सनवारा टोल प्लाजा पर फायरिंग

Crime Himachal News Others Solan

DNN सोलन

सोलन शिमला हाईवे पर सनवारा टोल प्लाजा में एक व्यक्ति द्वारा फायरिंग करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है । एसपी गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है । उन्होंने कहा कि दो राउंड फायर किए गए हैं । उन्होंने बताया कि यह व्यक्ति टोल प्लाजा में बिना पर्ची के जाना चाहता था। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है । जांच अभी जारी है।

Latest News