सदर को 11 करोड़ की सौगात, जल शक्ति मंत्री ने किए शिलान्यास

Mandi Politics

DNN मंडी

17 जुलाई । जलशक्ति, बागवानी, राजस्व व सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने सदर विधानसभा क्षेत्र के अपने एकदिवसीय दौरे में करीब 11 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के नींव पत्थर रखे ।
उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत धुंआदेवी में 3.53 करोड़ रुपये से बनने वाली पेयजल योजना का शिलान्यास किया। इससे मझवाड़, दुदर, भरौण, धार, सयोगी व जागर पंचायतों के विभिन्न गांव लाभान्वित होंगे। उन्होंने साईगलू में 1.84 करोड़ रुपये लागत से जल जीवन मिशन में बनने वाली पेयजल योजना की अधारशिला रखी। इससे बग्गी तुंगल, साई,निचला लोट,कासन और सेहली क्षेत्र के गांववासी लाभान्वित होंगे।
जल शक्ति मंत्री ने 31 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली उठाऊ सिंचाई योजना धनयारा का नींव पत्थर रखा। बीड़ में 2.25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली उठाऊ पेयजल योजना का शिलान्यास किया। इस योजना के बन जाने से ग्राम पंचायत बीड़, कसान, सदोह, तरनोह, सदयाणा के गांवों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध होगा ।
उन्होंने करीब 62 लाख रुपये की बहाव सिंचाई योजना चभुवां कुहल का शिलान्यास किया। इससे ग्राम पंचायत मझवाड़ के चौक क्षेत्र लाभान्वित होगा। उन्होंने 33.51 लाख की उठाऊ सिंचाई योजना शिला किप्पड़ का नींव प्रत्थर रखा।
महेन्द्र सिंह ठाकुर ने 29 लाख रुपये की लागत से उठाऊ सिंचाई योजना बाड़ी तथा 57 लाख रुपये की उठाऊ सिंचाई योजना गुमाणु का भी शिलान्यास किया ।
इसके बाद उन्होंने भरगांव, थनोट तथा गोखड़ा में भी जनसभाओं को संबोधित किया । जलशक्ति मंत्री ने इस दौरान लोगों की समस्याएं भी सुनीं और अधिकतर का मौके पर निपटारा किया।
इससे पहले उन्होंने पंडोह में 52.68 लाख रुपये की लागत से बनने वाली उठाऊ सिंचाई योजना साम्बल तथा लगभग 33 लाख रुपये की लागत की उठाऊ सिंचाई योजना अप्पर पंडोह का शिलान्यास किया ।

News Archives

Latest News