सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन, ‘आप’ प्रवक्ता बोले-पार्टी के बढ़ते कुनबे को देख बौखलाई बीजेपी

Himachal News Others Sirmaur

DNN नाहन

07जून । हाल ही में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री एवं आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रभारी सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के विरोध में आज मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने जिला मुख्यालय नाहन में विरोध प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष ठाकुर के नेतृत्व में दर्जनों पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्य बस स्टैंड से लेकर शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए डीसी कार्यालय तक प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही डीसी सिरमौर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को इस मामले में एक ज्ञापन सौंप तुरंत हिमाचल प्रभारी सत्येंद्र जैन की रिहाई की मांग की।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष ठाकुर ने ईडी द्वारा हिमाचल प्रभारी सत्येंद्र जैन की ईडी द्वारा की गई गिरफ्तारी को असंवैधानिक करार दिया। हालांकि सत्येंद्र जैन ने पिछले 8 सालों में ईडी को जांच में पूरा सहयोग दिया, जिसमें ईडी को कुछ नहीं मिला। यहां तक की ईडी ने भी दिल्ली हाईकोर्ट में इस बात को कबूला है कि सत्येंद्र जैन के खिलाफ न तो कोई एफआईआर है और न ही वह आरोपी है। ऐसे में किस आधार पर ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रदेश में बढ़ते कुनबे को देख केंद्र व प्रदेश सरकार घबरा गई है और इसी के तहत जांच एजेंसी का दुरूपयोग कर सत्येंद्र जैन को प्रताड़ित किया जा रहा है। मनीष ठाकुर ने कहा कि पार्टी को न्यायिक व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और जल्द ही सत्येंद्र जैन रिहा होकर फिर से प्रदेश में चुनावी प्रचार की बागडोर संभालेंगे।
मनीश ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता, आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रवक्ता मनीष ठाकुर ने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक हिमाचल प्रभारी सत्येंद्र जैन को रिहा नहीं कर दिया जाता, तब तक जगह-जगह पार्टी के प्रदर्शन जारी रहेंगे।

News Archives

Latest News