DNN बद्दी (श्वेता भारद्वाज)
18 अप्रैल। बद्दी-बरोटीवाला मार्ग पर संदिग्ध अवस्था में वर्षाशालिका के नजदीक एक व्यक्ति का शव मिला है। घटना कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस के अनुसार बद्दी-बरोटीवाला मार्ग के स्वराजमाजरा पर एक वर्षाशलिका के साथ सड़क किनारे एक संदिग्ध अवस्था में व्यक्ति का शव मिला है। जिसके शरीर पर काफी चोटें आयी थी। वहीं शव के आसपास खून व गाड़ी के शीशे पड़े मिले। यह खबर डीएनएन के मध्यम से आप पढ़ रहे हैं। जिसके कारण पुलिस यह मान कर चल रही है कि इस व्यक्ति की मृत्यु किसी वाहन की टक्कर लगने के कारण हुई है। मृतक के पास उसका आधार कार्ड भी बरामद हुए है। जिससे मृतक की पहचान अरुण निवासी नालागढ़ के तौर पर हुई है। मृतक अरुण हादसे वाली जगह के समीप ही किराए के कमरे में रहता था। डीएसपी नवदीप सिंह ने मामले कि पुष्टि करते हुए बताया है कि यह सड़क हादसा ऐक्सिडेंट प्रतीत होता है व पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी हैं।















