मुख्यमंत्री ने थानाकलां में गौ अभयारण्य का किया दौरा

Politics Una
DNN ऊना
18 अप्रैल। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज ऊना के थानाकलां में गौ अभयारण्य का दौरा किया।
यह अभयारण्य 7.06 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किया गया है। कुल 300 बेसहारा पशुओं को रखने की क्षमता वाले इस अभयारण्य में वर्तमान में 279 बेसहारा पशुओं को आश्रय दिया जा रहा है।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज और पशुपालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर, स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी, उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन इस अवसर पर उपस्थित थे।

Latest News