DNN सोलन
20 जूलाई। संत निरंकारी मिशन द्वारा शामती में हुई प्राकृतिक आपदा के कारण प्रभावित हुए परिवारों को दिनांक 20
जुलाई, 2023 को प्लास्टिक के तिरपाल बांटे गए। बता दें कि जहाँ भारी वर्षा के कारण समूचे प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हुआ है व भारी दबाही का मंजर देखने को मिला वहीं अनेकों परिवारों ने अपने आशियानों को अपने सामने उजड़ते हुए देखा। इस त्रास्दी की घड़ी में जहां सरकार की ओर से पिडि़त परिवारों की सहायता की जा रही है वहीं अनेकों सामाजिक संस्थायें भी अपना पूरा सहयोग सरकार के साथ कर रही हैं। इसी के मध्यनजर संत निरंकारी मिशन सोलन भी शामती में पिडि़त परिवारों की सहायता को आगे आया है। संत निरंकारी मिशन के जोन नम्बर 5ए के संयोजक विवेक कालिया ने बताया कि सतगुरू हमें यही संदेश दे रहे हैं कि ‘मानव को हो मानव प्यारा, एक दूजे का बने सहारा‘ व ‘वसुधैव कुटुम्बकम‘ के सिद्धांत पर मिशन द्वारा जहां मानव मात्र में आध्यात्मिक जागरूकता के बारे में अधिक
महत्व दिया जा रहा है वहीं समाज कल्याण के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, बाल विकास व युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक मागदर्शन देने हेतु मिशन द्वारा अनेक परियोजनाओं को क्रियान्वित रूप से संचालित किया जा रहा है। मिशन इन गतिविधियों के लिए सदैव सराहा गया है एवं प्रशंसा का पात्र भी रहा है। सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का यही कहना है कि हम सभी में आध्यात्मिक जागृति तभी संभव है जब हम शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ हो तभी हम सभी का संपूर्ण सर्वांगीण विकास हो सकता है।















