सोमवार को दिल्ली में शांति और सद्भावना के लिए दिया पुरस्कार
Dnewsnetwork सोलन
दिल्ली के विश्व युवा केंद्र के रामकृष्ण बजाज सभागार में
प्रोजेक्ट प्वाइंट की ओर से दिल्ली में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, माय भारत के सहयोग से युवा संवाद का आयोजन किया गया। जिसका विषय रहा यूथ इन डेमोक्रेसी और गवर्नमेंट फॉर विकसित भारत @ 2047 का आयोजन किया गया। इसमें यूथ राइट एडवोकेसी एंड पॉलिसीज पर विस्तार से चर्चा हुई। इस कार्यक्रम का शुभारंभ भारत में श्रीलंका की महिषिणी कोलोन ने किया। इस इंटरनेशनल प्रोग्राम में देश के 23 राज्यों के 100 से अधिक युवाओं के अलावा श्रीलंका के 12, बांग्लादेश के 2और नेपाल के 1 युवा प्रतिनिधि ने भाग लिया। इस मौके पर देश में युवाओं के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले यूथ लीडर को सम्मानित किया गया।
समाजसेवी यशपाल कपूर को एक गरिमामय कार्यक्रम में श्रीलंका राजदूत महिषिणी कोलोन ने सम्मानित किया। यशपाल कपूर को यह पुरस्कार शांति और सद्भावना के क्षेत्र में किए गए कार्य को लेकर प्रदान किया । देशभर में शांति और सद्भावना स्थापित करने की दिशा में दशकों से कार्य कर रहे हैं।
इस कार्यक्रम में यशपाल कपूर और पच्छाद की दीदग पंचायत के खानोटियो गांव के कमलराज चौहान ने श्रीलंका की राजदूत को हिमाचल की शान टॉपी और मफलर भी भेंट किया और उन्होंने शिमला आने की बात भी कही।
इस मौके पर विश्व युवा केंद्र के सीईओ उदय शंकर सिंह, विशेष सचिव उड़ीसा निहार रंजन दास, प्रोजेक्ट प्वाइंट के चेयरमैन डॉ संग्राम केसरी , सुब्रतो राय , शोभा कपूर, विक्रम केसरी समांतराय समेत अन्य मौजूद थे।















