DNN सोलन (श्वेता)
आज सोलन महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की 2018 -19 की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें पूर्व सचिव चंदन ठाकुर ने कार्यकारिणी को भंग करते हुए नव नियुक्त कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी। जिसमें चुनाव अधिकारी अर्चित सुमन ने नव कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें इकाई अध्यक्ष शुभम राठौर को बनाया गया व इकाई सचिव कुशल ठाकुर को बनाया गया। इसमें सौरव शर्मा, सौरव मेहता, राजेश जी, विशाल राठौर, सचिन , हिमंशु को उपाध्यक्ष बनाया गया। मनोज, अतुल, रोबिन, प्रेम, किरण, पवन को सह सचिव बनाया गया। साथ ही में जिला सोशल मीडिया प्रमुख चेतन ठाकुर को बनाया गया व जिला SFD प्रमुख चंदन ठाकुर को बनाया गया। छात्रा प्रमुख वैष्णवी व सह छात्रा प्रमुख अदिति को बनाया गया।। सोलन इकाई सोशल मीडिया प्रमुख तरुण को बनाया गया। प्रेस सचिव राजेश व विजेता को बनाया गया। सुनील उपाध्याय रक्तदान प्रमुख मुस्कान को बनाया गया । इसमें जिला संगठन मंत्री अखिल पिरटा व जिला संयोजक शुभम शर्मा ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए उनका मार्गदर्शन किया।















