DNN सोलन
सोलन के वार्ड नंबर 7 स्थित एक शिव मंदिर को चोरों ने अपना निशाना बना डाला । इस मंदिर से चोर यहां मूर्तियों में चढ़ाई गए सोने चांदी के आभूषण व दानपात्र में मौजूद नकदी चुरा कर ले गए। घटना की सूचना मिलने के बाद शहर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक दानपात्र में मौजूद नगदी की फिलहाल सही जानकारी नहीं है । मंदिर के पुजारी ने पुलिस को जानकारी दी की मंदिर में चढ़ाए गए सोने व चांदी के आभूषण भी चोरी हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर के चोरों की तलाश शुरू कर दी है। चोरों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने मौके पर डॉग स्क्वायड भी बुलाई।
गौर रहे की सोलन में चोर गिरोह सक्रिय हो रहा है। पिछले कुछ समय में यहां पर एक दर्जन से ज्यादा मोटरसाइकिल चोरी हो चुके हैं । चोर कई घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं । अब ताजा मामला शिव मंदिर में चोरी का सामने आया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।















