शिमला हाइवे के साथ बनेठी पंचायत के लादू गांव में तेंदुए का खौफ, वन विभाग ने पकड़ा

Himachal News Others Sirmaur

DNN नाहन

29 अगस्त। जिला मुख्यालय नाहन से तकरीबन 20 किलोमीटर दूर शिमला हाइवे के साथ लगती ग्राम पंचायत बनेठी के गांव लादू में इन दिनों तेंदुए का खौफ लोगों को सता रहा था। यहां सड़क किनारे तेंदुआ घूमता दिखाई दिया।
स्थानीय ग्रामीणों द्वारा तेंदुए की वीडियो बनाए जाने के बाद वन विभाग तुरंत एक्शन में आया और तेंदुए को पकड़ लिया गया है।
रविवार को ग्राम पंचायत बनेठी की प्रधान बीना ने बताया कि पंचायत के गांव लादू में बावड़ी के नजदीक एक तेंदुआ दिखाई दिया था, जिसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। इस दौरान वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी क्षेत्र में तेंदुआ देखा गया था, जिससे लोग डर में जी रहे थे, लेकिन अब वन विभाग द्वारा तेंदुए को पकड़ लिया गया है।

Latest News