शिमला में 8 ग्राम चिट्टे के साथ 2 युवकों को धरा

Crime Shimla

DNN शिमला (रमेश वर्मा) 
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नशे की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। नशा माफिया के खिलाफ शिमला पुलिस ने अपना अभियान तेज कर दिया है। गुप्त सुचना के आधार पर शिमला पुलिस की एसआईयु ने बेम्लोई के पास नाका लगाया। जिसके बाद बाइक सवार दो युवको की तलाशी लेने पर उनसे 8 ग्राम चिट्टा  बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों युवको को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। दोनों युवक शिमला के ही रहने वाले है।

एएसपी शिमला मनमोहन सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दो युवको को शिमला के बेम्लोई से 8 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है। दोनों युवक शिमला के ही स्थानीय निवासी है। एक मशोबरा और दूसरा भटाकुफर का रहने वाला है। एक का नाम महेंदर और दुसरे का नाम इन्द्र है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और आगामी छानबीन की जा रही है।

 

 

News Archives

Latest News