शिमला में हुई नड्डा व वीरभद्र सिंह की मुलाकात

Politics Shimla

DNN शिमला
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से उनके निजी निवास होलीलॉज में शिष्टाचार भेंट की। उनके साथ प्रदेश के शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज एवं प्रदेश भाजपा के महामंत्री त्रिलोक जमवाल उपस्थित रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि वीरभद्र सिंह से मिलने आए थे, उनका कुशल क्षेम पूछने आए थे। उन्होंने कहा हाल ही में उनकी तबीयत थोड़ी अस्वस्थ थी और वह पीजीआई में दाखिल थे। उन्होंने कहा कि उनका शिमला पहली बार आना हुआ है।


उन्होंने बताया कि उनका संबंध वीरभद्र सिंह के साथ 1993 का है। जब वीरभद्र सिंह मुख्यमंत्री थे और मैं विपक्ष का नेता था। उन्होंने कहा तब से विधानसभा में हमने पक्ष और विपक्ष के नाते इक_े लंबे दौर देखे हैं। उन्होंने कहा कि उनके वीरभद्र सिंह के साथ व्यक्तिगत संबंध है और वीरभद्र सिंह का जो स्थान हिमाचल प्रदेश की राजनीति में है वह सहरानीय है। उन्होंने कहा जानकर खुशी हुई की वीरभद्र सिंह का स्वास्थ्य अच्छा है और वह सक्रिय भी है, भगवान उनको लंबी उम्र दे और वह स्वस्थ रहे।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह एवं उनकी पत्नी पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह भी उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *