शिमला में भाजपा ने बनाई ये रणनीति

Politics

DNN शिमला
भारतीय जनता पार्टी शिमला मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष प्रदीप कश्यप की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश सरकार में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज उपस्थित रहे। बैठक में मंडल अध्यक्ष प्रदीप कश्यप ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मंडल के पदाधिकारियों को जिम्मेवारी सौंपी। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता बूथ स्तर तक केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को जनता तक पहुचाएं। ये जानकारी देते हुए शिमला मंडल के प्रेस सचिव जगजीत राजा ने दी। बैठक महामंत्री संजीव सूद, संजीव ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव सूद, ममता गुप्ता, भारती सूद, रजनी सिंह, राज कुमार अग्रवाल, जसविन्द्र सिंह, गगन लखनपाल, पार्षद पुणज़् कुमार, विस्तारक अशोक कुमार सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News