DNN सोलन, 20 जुलाई
सोलन सब्जी मंडी सेशिमला मिर्च सहित अन्य सब्जियों लोड करके लखनऊ भेजी गई पिकअप गाड़ी बीच से ही गायब हो गई है। जिस पर सब्जी मंडी के आढ़ती ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आपको बता दें कि सेब लोड करके दूसरे राज्यों को भेजे गए ट्रक कई बार गायब होने के मामले सामने आ चुके हैं लेकिन इस बार सब्जी से भरी पिकअप गायब होने का मामला सामने आया है। सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे में इस बार धोखाधड़ी सब्जियों को लेकर हुई है।

एसपी गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सोलन सब्जी मंडी के आढ़ती हेमन्त कुमार साहनी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसने 8 जुलाई को सोलन सब्जी मंडी से शिमला मिर्च, बीन, मटर लोड़ करके एक पिकअप सोलन से लखनऊ को रवाना की थी। जोकि अभी तक लखनऊ नहीं पहुंची है। इस गाड़ी चालक का मोबाइल नंबर भी बन्द आ रहा है । पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है। 















