DNN शिमला
शिमला (Shimla) में बीते दिनों तारादेवी में चिट्टे के साथ पकड़े दो युवकों से पूछताछ के बाद दिल्ली से चिट्टा तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसे शिमला ले आई हैं । दोनों युवकों को 10 सिंतम्बर को तार देवी से चिट्टे के साथ पुलिस ने पकड़ा था और पूछताछ में उन्होंने दिल्ली से चिट्टा लाने की बात कही थी जिसके बाद शिमला पुलिस की टीम दिल्ली गई और दिल्ली के निहाल विहार से सेनिगल नेशनल (Senegal) को धर दबोचा हैं ।
DSP हेडक्वार्टर कमल वर्मा ने कहा कि तारा देवी में पकड़े चिट्टा तस्करों ने दिल्ली से चिट्टा लाने की बात कबूली थी और उनके दिए पाते पर पुलिस की टीम दिल्ली भेजी गई थी और वहां से सेनिगल को गिरफ्तार किया गया । उन्होंने कहा कि जिला में नशे के खिलाफ पुलिस सख्ता है और हर रोज तस्करों को गिरफ्तार किया जा रहा है।















