शिक्षा विभाग में होगी 8 हजार मल्टी टास्क वर्कर की भर्ती, अगले 3 महीने में मेधावी छात्रों को दे दिए जायेंगे लैपटॉप

Education Politics Shimla

DNN शिमला

हिमाचल प्रदेश सरकार ने शिक्षा विभाग में 8 हजार मल्टी टास्क वर्कर को भर्ती करने का निर्णय लिया गया है। भर्ती प्रक्रिया एसडीएम की अध्यक्षता में बनी कमेटी के माध्यम से होगी। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने सदन में बजट पर चर्चा के दौरान यह जानकारी दी। साथ अगले तीन महीने में मेधावी छात्रों को लैपटॉप देने का भी सरकार ने निर्णय लिया है।

शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने शिमला विधानसभा में बताया कि कैबिनेट ने 8 हजार मल्टी टास्क वर्कर की भर्ती करने को मंजूरी दी और मेधावी छात्रों को अगले तीन महीने के भीतर लैपटॉप देने पर भी सहमति दी है। लगभग तीन साल से कोविड के कारण छात्रों को लैपटॉप वितरित करने में देरी हुई है लेकिन शीघ्र ही लगभग 19,847 छात्रों को लैपटॉप दे दिए जायेंगे। गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में श्री मद भागवत गीता को पाठ्य क्रम में शामिल किया जाएगा ताकि बच्चों को गीता ज्ञान मिल सके। 9 वीं से लेकर गीता को संस्कृत और हिंदी दोनों भाषा मे पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।

 

News Archives

Latest News