शिक्षा के स्तर को नई सोच के साथ देनी होगी सही दिशा

Himachal News Politics

डीएनएन राजगढ़ (शर्मा)
बच्चे आने वाले कल का भविष्य हैं और इन्हे मिलने वाली अच्छी शिक्षा से ही एक सुसज्जित समाज का निर्माण होगा। बच्चों को अच्छी शिक्षा केवल एक अच्छा अध्यापक ही दे सकता है और हमारा प्रयास रहेगा कि प्रदेश मे शिक्षा के स्तर को नई सोच के साथ सही दिशा देना है यह बात राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कलोह के वार्षिक क पारितोषिक वितरण कार्यक्रम मे विधायक सुरेश कश्यप ने कही। कश्यप ने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल मे केवल शिक्षण संस्थान के दर्जे तो बढ़ाये गए लेकिन उनमे पढ़ाने वालों को नही भेजा गया।
उन्होने कहा कि तमात शिक्षण संस्थानों मे रिक्तियां है जिन्हे भरने मे थोड़ा समय जरूर लगेगा। हमारा प्रयास रहेगा कि शीघ्र ही हम तमाम स्कूलों मे अघ्यापकों और प्रवक्ताओं के पदों को भरा जाए। कश्यप ने अफसोस जाहिर करते कहा कि इस कलोह स्कूल मे ही 11 पद खाली है ऐसे मे बच्चे क्या शिक्षा ग्रहण कर पाऐगे उन्होने कहा कि जल्द ही यहां खाली पदों को भरने का प्रयास किया जाएगा। इससे पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार ने वार्षिक रिर्पोट पड़ी और अतिथियों का स्वागत किया। पारितोषिक कार्यक्रम मे बच्चों ने एक से बड़कर सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर उपस्थित जन समुह का खूब मनोरंजन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम मे बच्चियों द्वारा ष्ष्बता मेरे यार सुदामा रेष्ष् और अंधविष्वास पर आधारित लघु नाटिका ने खूब तालियां बटौरी। पहाड़ी नाटियां और गिद्धे पर बच्चों के डांस ने लोगों का खूब मनोरंजन कराया। कार्यक्रम मे पधारे उप निदेशक एलिमैन्टरी दलीप सिंह नेगी ने अपने विचार रखे और प्रदेश सरकार द्वारा प्रदद शिक्षा योजना के बारे मे बताया।
प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष बलदेव भण्डारी ने अपने सम्बोधन मे कहा कि बच्चों को शिक्षा ग्रहण करते समय एक गोल सेट कर पढ़ाने की जरूरत है। जो बच्चे अपना लक्ष्य निर्धारित कर चलते है निश्चित तौर वह समाज मे कुछ नया कर पाते है। कार्यक्रम के अन्त मे मुख्य अतिथि ने विभिन्न गतिविधियों मे अव्वल बच्चों को पुरस्कार भेंट किए। इस मौके पर भाजपा वरिष्ठ नेता तारा दत्त शर्माए नेत्र सिंह ठाकुरए उप प्रधान सराहां सुशील शर्माए कमल नागवानए राम किशन शर्माए प्रताप ठाकुरए मास्टर ईन्द्र सिंह ठाकुरए प्रधान ग्राम पंचायत बनी बखौली सन्तोष उप प्रधान रविन्द्र शर्माए एसएमसी अध्यक्ष प्रेम दत्त पराशरए प्रधान जीपी टिक्करी कुठार राम लालए उप प्रधान बलदेव ठाकुरए कैशों राम शर्माए पूर्व प्रिंसीपल बलवन्त चन्देलए वीना शर्माए सुरेन्द्र चौहान, सुनील पराशर, कैशव दत्त शर्मा, अधिक्षक नरेश शर्मा, रमेश अत्री विभिन्न स्कूलों से आए प्रधानाचार्य व मुख्याध्यापक समेत स्कूल के सभी अध्यापक व अविभावक मौजूद थे।

विधायक ने यह की घौषणाऐं
विधायक सुरेश कश्यप ने मीडल स्कूल टिन्डू खड़िमू के भवन के लिए 3 लाखए मीडल स्कूल .सजयंगयार के किचन व शौचालय निर्माण को 2 लाखए रैली से डयोठी व काठी सम्पर्क मार्ग के लिए 1 लाखए गॉंव सीरी से दांवल के लिए सड़क को 50 हजारए सीसे स्कूल कलोह के परीक्षा हॉल के लिए निर्माण पर जो भी खर्च होगा तथा स्कूल की सड़क को पक्का करने के लिए डै.सजय़ लाख देने की घौशणा की। बच्चों के कार्यक्रम के लिए विधायक ने 11 हजार प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष बलदेव भण्डारी ने 3100 देने की घौषणा की और क्रैशर मालिक सीमाराम गोयल ने 11हजार का चैक भेट किया।

News Archives

Latest News