शादी में गया व्यक्ति लेंटर से गिरा हो गई मौत

Crime Solan

 

DNN  परवाणू

कुठाड़ क्षेत्र में लेंटर से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक शंघेला गांव में शादी में आया हुआ था। खाना खाने के बाद वह टहलने के लिए लेंटर पर गया और अचानक वहां से गिर गया। व्यक्ति को घायल अवस्था में उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टा ले जाया गया।
जहां डॉक्टर ने उक्त व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।इस घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायज़ा लिया और आगामी कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए परवाणू अस्पताल भिजवा दिया गया है।
मृतक की पहचान योगराज के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस उपाधीक्षक परवाणू योगेश रौल्टा ने बताया कि मृतक के शव को आज पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

News Archives

Latest News