शराबी ड्राईवरों पर नकेल कसने में सिरमौर पुलिस अव्वल

Crime Sirmaur

DNN नाहन (राकेश नंदन)
शराबी ड्राईवरों पर नकेल कसने में सिरमौर पुलिस समूचे प्रदेश में सिरमौर बनी है। जिला पुलिस ने अभी तक नशेड़ियों की सबसे ज्यादा चालान काटे है। शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले चालकों पर सिरमौर जिला पुलिस सख्त दिख रही है। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के सबसे ज्यादा चालान सिरमौर पुलिस ने काटे है जून माह की अगर बात करे तो प्रदेश भर में शराब पीकर गाड़ी चलाने के 719 चालान हुए। इसमें अकेले 180 की सांझेदारी सिरमौर ने की है। यानी इस माह में औसतन हर रोज पुलिस को जनपद में 6 ऐसे ड्राईवर मिले, जो शराब पीकर अपने वाहन चला रहे थे। जिला भर में पुलिस अभी तक करीब 416 चालान काट चुकी है।

डीएसपी हेडक्वाटर बबिता राणा ने बताया की एसपी सिरमौर के निर्देशों पर विशेष मुहीम शराबी ड्राईवरों पर नकेल कसने के लिए पुलिस द्वारा चलाई गयी है। सिरमौर पुलिस ने करीब 174 चालकों के लाइसेंस सम्बंधित ऑथिरिटी को केन्सलेशन के लिए भेजे है जिस पर जल्द कारवाई हो सकती है वहीँ कुछ शराबी चालको को तो पुलिस ने कोर्ट के जरिए 2 से 7 दिनों की हवालात की सजा भी दिलवाई है। जिससे साफ जाहिर होता है कि पुलिस शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों को बख्शने के मूड में नहीं है। डीएसपी बबिता राणा ने बताया की ओवरलोडिंग ,हेल्मिट न पहनने व अन्य यातायात नियमों की अवहलेना करने वालो के खिलाफ पुलिस सख्ती से कारवाई कर रही है।

News Archives

Latest News