DNN सोलन
बॉयज सीनियर सेकंडरी स्कूल सोलन का वीरवार को कंबोडिया में भारत की राजदूत आईएफएस मनिका जैन ने दौरा किया। 1993 बैच की भारतीय विदेश सेवा में आई मनिका जैन का स्कूल प्रिंसिपल विपेंद्र काल्टा व उनके स्टाफ के सदस्यों ने किया। इस अवसर पर जिला उप शिक्षा निदेशक उच्च पूनम सूद व प्रारंभिक शिक्षा के उप शिक्षा निदेशक डॉ. चंद्रेश्वर ने भी उनका स्वागत किया। मनिका जैन ने छात्रों को भारत की विशेष सेवाओं पर जानकारी दी। उन्होंने विदेशों में भारतीय नागरिकों को केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में बताया। इस मौके पर उन्होंने छात्रों से भी बातचीत की। अंत में डॉ. चंद्रेश्वर ने अपने विचार रखे और पूनम सूद ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। मनिका जैन के साथ वरिष्ठ तकनीकी सहायक नीरज गोयल, बीडीओ सोलन बीआर वर्मा व डीआरडीओ सोलन भानु वर्मा भी उपस्थित रहे।

















