DNN कुमारहट्टी
22 अक्तूबर। कालका-शिमला नेशनल हाई-वे पांच पर परवाणू से सोलन तक बन रहे फोरलेरन निर्माण कार्य को लेकर कुमारहट्टी के व्यापारी परेशान हो गए है। निर्माण कार्य को लेकर परेशान हुए व्यापारियों ने जमकर नारेबाजी की है। व्यापारियों का कहना है कि सड़क को ठीक करवाने के लिए वह कई बार जिला चुके गुहार लगा चुके है, लेकिन उनकी समस्या का कोई भी समाधान नहीं निकला है। इस दौरान व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि तीन दिन में फोरलेन बना रही कंपनी सड़कों की हालत सुधारने का कार्य शुरू नहीं करती है तो कंपनी के खिलाफ व्यापार मंडल सड़कों पर उतर आएगा व चक्का जाम करेगा।
उन्होंने कि जिला प्रशासन द्वारा उन्हें त्योहारी सीजन से पहले सड़क को ठीक करवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन वह आश्वासन पूरा नहीं हुआ है। सड़क की हालत खस्ताहाल होने के कारण धूल-मिटटी भी अधिक है। इस धुल-मिटटी के कारण व्यापारियों को भयानक बिमारियों का डर भी सताने लगा है। साथ ही धुल-मिटटी के कारण सामान भी खराब हो रहा है।
व्यापार मंडल कुमारहट्टी के प्रेस सचिव ने बताया कि कुमारहट्टी मुख्य चौंक पर व्यापारियों को धूल-मिट्टी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता रहा है। कई बार आश्वासन मिलने के बाबजूद सड़क की हालत में सुधार नहीं आया है।















