video वीरेन्द्र व कटवाल से कांग्रेस ने मांगा इस्तीफ़ा

Politics Solan

डीएनएन सोलन
सोलन जि़ला कांग्रेस ने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार के मामले में दोहरी नीति अपना रही हैं। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर भ्रष्टाचार के मामले में जिरो टालरेंस की बात कह रहे है, लेकिन भाजपा नेताओं पर भ्रष्टाचार को लेकर दोहरी नीति अपना रहे है।
सोलन जिला कांग्रेस कमेटी ने सांसद वीरेंद्र कश्यप से इस्तीफे की मांग की है। साथ ही यह कहा है कि सोलन भाजपा के कुछ नेताओं ने सरकारी अधिकारियों को धमकाना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस कार्यकाल में ट्रांसर्फर माफिया को लेकर आरोप लगाती थी, लेकिन अब सरकार को बने अभी एक महीना भी नहीं हुआ है और सरकार ने करीब 80 अधिकारियों के तबादले कर दिए है।
जि़ला कांग्रेस कमेटी के प्रधान राहुल सिंह ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेसी सुरिंदर सेठी, विनोद सुल्तानपुरी, रोहित शर्मा, शिव दत्त, अरुण शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता संभालने के बाद ट्रांस्फेरो पर जोर दिया हैं। कांग्रेस ने तय किया हैं कि 100 दिनों तक भाजपा को काम करने देगी, उसके बाद घराबन्दी करेगी। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि वीरेंद्र कश्यप व जेआर कटवाल से मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को इनका इस्तीफा ले लेना चाहिए क्योंकि जय राम की भ्रष्टाचार को लेकर 100 टॉलरेन्स की बात कही गई हैं।

watch Video…..

News Archives

Latest News