डीएनएन सोलन
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता मंत्री राजीव सैजल ने वी आई पी कल्चर को समाप्त करने की दिशा में प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस पायलट और अन्य फिजूलखर्ची पर भी पूर्ण रोक लगाई जाएगी। सामाजिक न्याय मंत्री ने कहा कि प्रदेश की बागडोर युवा नेतृत्व के हाथ मे जनता ने सौंपी है। मुख्यमंत्री के प्रयास सभी को साथ लेकर चलने का संकल्प लिया है। प्रदेश की नवनियुक्त सरकार जनहित से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का प्रयास करेगी। उन्होंने प्रदेश की जनमानस से मिले अपार जनसमर्थन का धन्यवाद किया और उनकी आशाओं के अनुरूप खरा उतरने का संकल्प दोहराया।
सरकार ने जिले के अनुरूप जो कार्य सौंपा से उसे बखूबी निभाया जाएगा। राजीव सैजल ने कहा कि क्षेत्र की बेहतरी के लिए सभी विभागों से सुझाव मांगे गए हैं जिससे प्रदेश के विकास का रथ को तेज दौड़ाया जाए इसके लिए एकजुट होकर प्रयास करने की आवश्यता पर बल दिया जाएगा। जिला सोलन में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बंनाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री से गुजारिश कर उसे हल किया जाएगा जिससे जनता को असुविधाओं का सामना न करना पड़े। सामाजिक न्याय मंत्री ने जनता के सांझा विचारों से सोलन को नगर निगम बंनाने के लिए संयुक्त प्रयास करने की आवश्यकता जाहिर की। उन्होंने कहा कि जिला और प्रदेश में ज्वलन्त समस्याओं के निपटारे के लिए सरकार प्राथमिकता के आधार पर नया प्रारूप तैयार कर उसे हल करने का प्रयास सरकार के एजेंडे में शामिल कर लिया है।
किसानों बागवानों की आर्थिक सुदृढ़ करने के लिए सरकार ततपरता से कार्य करेगी। किसानों बागवानों की आर्थिक सुदृढ़ करने के लिए सरकार ततपरता से कार्य करेगी।
Watch Video………DNN DIGITAL News















