विवेकानंद केन्द्र कांगड़ा में लगायेगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर

Kangra Others

 

 


DNN धर्मशाला
विवेकानंद केन्द्र कांगड़ा 14 और 15 अगस्त को रिपुदमन चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से कांगड़ा के समीप गोपाल बाग, घुरकड़ी में कान, नाक, गले के रोगों की जांच एवं ऑपरेशन के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाएगा। यह जानकारी देते हुये विवेकानंद केन्द्र कांगड़ा के विभाग प्रमुख अशोक रैणा ने बताया कि इस चिकित्सा शिविर में मैक्स गु्रप अस्पताल के ईएनटी निदेशक डॉ. संजय सचदेवा 14 अगस्त को मरीजों के निशुल्क ऑपरेशन और 15 अगस्त को प्रातः साढ़े 8 बजे से मरीजों की जांच करेंगे। विवेकानंद केन्द्र कांगड़ा के संयोजक पीआर अग्निहोत्री ने कान, नाक, गले और गर्दन की समस्या वाले मरीजों से 15 अगस्त को 8 बजे तक अपना पंजीकरण करवा कर निशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा का लाभ उठाने का आग्रह किया है।

News Archives

Latest News