सोलन के धोबीघाट क्षेत्र में दो लोगों के बीच झगड़े के दौरान एक व्यक्ति ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
उन्होंने बताया कि धोबीघाट क्षेत्र में रहने वाले शोभा राम व रेशम कुमार के बीच किसी बात को लेकर कहां सूनी हो गई। दोनों बीच विवाद बढऩे पर रेशम कुमार ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। इसके कारण शोभा राम बुरी तरह से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे शिमला रेफर किया गया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद पूछताछ के लिए आरोपी रेशम को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ करके आगामी कार्रवाई की जा रही है।



















