DNN सोलन
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सोलन मंडल के संयोजक विनीत गोयल ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इस कार्यकारिणी में 11 लोगों को स्थान दिया गया है। गोयल ने जानकारी दी कि सोलन के वार्ड नंबर 6 से राजन सूद को सह संयोजक बनाया गया है। इसी प्रकार कार्यकारिणी में ऋषि सील भूटानी, सुभाष शर्मा, सूरज कपूर, आशु ठाकुर, प्रदीप अग्रवाल, प्रेम मल्होत्रा, अनू जोशी, सरवन शर्मा व मदन शर्मा को सदस्य नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि आगामी समय में व्यापारियों व सरकार के बीच और बेहतर तालमेल बनाने के लिए व्यापारियों को आ रही विभिन्न समस्याओं को सरकार के समक्ष रखा जाएगा।















