वर्ल्ड फार्मेसी-डे पर स्वास्थ्य मंत्री ने किया फार्मासिस्टों को सम्मानित

Others Solan

DNN धर्मपुर (सोलन)

27 सितंबर। प्रदेश में वर्ल्ड फार्मेसी-डे पर फार्मासिस्टों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।  यह कार्यक्रम शिमला में आयोजित किया गया था।  इस दौरान प्रदेश में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्रीं डा. राजीव सहजल ने फार्मासिस्टों को सम्मानित किया।कोविड-19 का ध्यान रखते हुए फार्मासिस्टों को ऑनलइन माध्यम से प्रशस्ति पत्र ददिया गया। इस दौरान हिमाचल पदेश फार्मासिस्ट एसोसिएशन द्वारा स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव सहजल से मुलाक़ात भी की।  इस दौरान उन्होंने फार्मासिस्टों को आ रही समस्याओं के बारे में अवगत करवाया और आग्रह किया की जल्द उनकी मांगो को पूरा किया जाए।

हिमाचल पदेश फार्मासिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष चमन ठाकुर, महासचिव मनोज शर्मा व जिला सोलन इकाई के अध्यक्ष सुरेंद्र नय्यर द्वारा ज्ञापन भी सौंपा गया है। इस पर स्वास्थ्य मंत्री द्वारा एसोसिएशन के सदस्यों को आश्वस्त करते हुए कहा क कि उनके द्वारा सौंपी  मांगों को जल्द पूरा किया जाएगा। इस दौरान एसोसिएशन द्वारा डा. राजीव सहजल का धन्यवाद भी किया गया।  इस दौरान एसोसिएशन इकाई सोलन के अध्यक्ष सुरेंद्र नय्यर ने भी स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव सहजल का आभार व्यक्त किया है।

News Archives

Latest News