DNN सोलन, 9 अगस्त
अपनी मांगों को लेकर प्रदेशभर में वीरवार यानी 10 अगस्त को बिजली कर्मचारी धरना प्रदर्शन करेंगे। हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड एम्प्लॉयज यूनियन के बैनर तले यह प्रदर्शन किया जाएगा। यूनियन के प्रदेश प्रैस सचिव जितेंद्र कुमार ने यह जानकारी दी। वहीं दूसरी ओर इसमें सोलन विद्युत् मंडल के कर्मचारी भी शामिल होंगे। सोलन यूनिट के प्रधान मनोहर लाल ने बताया कि सोलन के कर्मचारी भी इस धरने में शामिल होंगे और सोलन मे प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि ओल्ड पेंशन स्कीम व बिजली कर्मचारी की कई लंबित मांगों में हो रही देरी को लेकर यह प्रदर्शन किया जाएगा। सोलन यूनियन के महासचिव जितेंद्र सिंह ने कहा कि अफसरशाही बिजली बोर्ड की ओल्ड पेंशन बहाल न करने के लिए कार्यकर रही है। सरकार का ओल्ड पेंशन बहाली का राजनीतिक फ़ैसला था। इसको लागू न करना अफरसाही की सोची समझी साजिश है। हिमाचल राज्य विद्युत् बोर्ड प्रबंधन की ओर से बिजली बोर्ड के विघटन को लेकर किए जा रहे प्रयास को यूनियन बर्दाश्त नहीं करेगी। ओल्ड पेंशन बहाली के साथ साथ बिजली बोर्ड के विघटन को रोका जाए और बिजली बोर्ड में नियमित प्रबंधक निर्देशक़ लगाया जाए ।















