दून इंटक कार्यकारिणी का विस्तार

Baddi + Doon Others

डीएनएन बद्दी 

जिला इंटक ने बीबीएन में दून इंटक की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए क्षेत्र के दो युवाओं को कार्यभार सौंपा है। जिलाध्यक्ष बबलू पंडित व उपाध्यक्ष वरूण कालिया ने राम लाल को उपाध्यक्ष व खेम चंद डोरियां को दून इंटक के महासचिव की कमान सौंपी है। इससे पहले बद्दी में इंटक जिलाध्यक्ष बबलू पंडित व उपाध्यक्ष वरूण कालिया का इंटक के युवाओं ने जोरदार स्वागत किया। बबलू पंडित व वरूण कालिया ने कहा कि जल्द ही पूरे जिला सोलन में टीम का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इंटक मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर लड़ाई लड़ेगी। जिसमें उद्योगों में चल रही ठेकेदारी प्रथा, श्रमिकों को ईएसआई व पीएफ, कामगारों की रोजगार सुरक्षा, श्रमिकों के लिए सस्ते रिहायशी आवास का मुद्दा अहम है। बबलू पंडित ने कहा कि बीबीएन में कबाड़ माफिया, बसूली माफिया और उद्यमियों को काम धंधों के लिए डराने धमकाने वालों के खिलाफ खुला मोर्चा खोला जाएगा। इस मौके पर नवनियुक्त दून इंटक उपाध्यक्ष राम लाल व महासचिव खेम चंद डोरियां ने कहा कि संगठन ने जो जि मेदारी उन्हें सौंपी है उसे वह पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से निभाएंगे। श्रम कानूनों की पालना और श्रम हितों की रक्षा के लिए जिला हाईकमान की नेतृत्व में आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस मौके पर इंटक जिलाध्यक्ष बबलू पंडित के साथ जिला उपाध्यक्ष वरूण कालिया, दून इंटक अध्यक्ष गुरपाल सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्मल सिंह निम्मा कुल्हाड़ीवाला, बलदेव चौधरी, दीदार चौधरी कडुआना, विजय चौधरी, रघुवीर, गुरचरण सिंह, गोलू, गुरमीत, नीरज कुमार, होशियार चौधरी, सतबंत चौधरी, हुस्न चौधरी, पप्पू पंडित, बग्गा, श्याम लाल, दलीप चौधरी, कुनाल सिंह समेत इंटक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News