DNN सोलन
सोलन में युवा कांग्रेस ने सदभावना रैली निकाली। इस रैली की अध्यक्षता प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने की। उन्होंने बताया कि युवा कांग्रेस की वर्षगांठ पर इस रैली को शिमला से शुरू किया गया है। शुक्रवार को यह रैली सोलन में निकाली गई। उन्होंने कहा कि इस रैली के माध्यम से युवा कांग्रेस देश में बिगड़ रहे माहौल को सुधारने व लोगों में आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए कार्य कर रही है। इस रैली में युवा कांग्रेस नफरत छोड़ों प्यार बांटो के नारे के साथ लक्ष्य 2019 पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकाल में अधिकतर सरकारी संस्थानों का भगवाकरण करने की कौशिशे की जा रही है, जिसका युवा कांगे्रस डट कर विरोध कर रही है।