DNN पांवटा साहिब।
सिरमौर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब में दो अलग-अलग मामलों में 2 व्यक्तियों की मौत हो गई। दोनों ही मामलों में मौत की वजह हार्टअटैक बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दरअसल मंगलवार को पांवटा साहिब पुलिस को स्थानीय सिविल अस्पताल से इस संबंध में सूचना मिली थी कि 2 व्यक्तियों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है। इसके बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी।
पहले मामले में मृतक की पहचान 55 वर्षीय मनीराम के तौर पर हुई हैए जोकि शिलाई उपमंडल के तहत रोनहाट क्षेत्र का रहने वाला था। इस मामले की जांच में पुलिस के सामने आया कि मृतक के होंठ पर चोट के निशान हैए जिसमें से मामूली खून भी निकला हुआ है। पुलिस ने जांच में पाया कि मृतक मनीराम को शुभखेड़ा क्षेत्र में हार्टअटैक हुआ था। लिहाजा गिरने की वजह से चोट भी लगी थी।
वहीं दूसरे मामले में भी मौत की वजह भी हार्टअटैक ही बताई जा रही है। अस्पताल में लाए गए दूसरे मृतक व्यक्ति की पहचान राम बहादुर के रूप में हुई हैए जोकि बिहार का रहने वाला था। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक की मौत गली के नाले में गिरने के कारण हुई और गिरने की वजह भी हार्ट अटैक थी।
दूसरी तरफ पूछे जाने पर मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर ओमापति जम्वाल ने की है। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों ने कोई शक जाहिर नहीं किया है। सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है।















