मूक एवं बधिर दिव्यांगजन की सुविधा के लिए व्हाट्सएप नम्बर जारी

Others Solan

DNN सोलन

सोलन ज़िला में आपात स्थिति में मूक एवं बधिर दिव्यांगजनों को त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए सृजित व्हाट्सएप ग्रुप के लिए ज़िला कल्याण अधिकारी सोलन गावा सिंह नेगी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस सम्बन्ध में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।
इस व्हाट्सएप ग्रुप के लिए नम्बर 89889-55601 जारी किया गया है।
इन आदेशों के अनुसार मूक एवं बधिर दिव्यांगजन को अग्नि, भूकंप, रोग, पुलिस सहायता एवं रोगी वाहन सेवा की स्थिति में सहायता प्रदान करने के लिए यह व्हाट्सएप सुविधा आरम्भ की गई है।
यह व्हाट्सएप सुविधा विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों में मूक एवं बधिर दिव्यांगजन की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण सिद्ध होगी।

Latest News