मुख्यमंत्री 27 को रखेंगे आईएसबीटी पतलीकूहल की आधारशिला-उपायुक्त

Himachal News Kullu Others

DNN कुल्लू

25 मई। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर आगामी 27 मई को जिला के एक दिवसीय प्रवास पर होंगे। वह बाद दोपहर 2 बजे मनाली विधानसभा के अंतर्गत पतलीकूहल में अन्तराजीय बस अड्डा (आईएसबीटी) की आधारशिला रखेंगे। उनके दौरे के संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री पतलीकूहल में हंस फाउण्डेशन चैरिटेबल अस्पताल के निर्माण के लिये भूमि पूजन करेंगे। इसके अलावा, मनाली तथा नसोगी सहित अनेक गांवों के समूह के लिये जलापूर्ति योजना के संवर्द्धन, बाशिंग गांव के लिये उठाऊ पेयजल योजना तथा डोभी व शिम के लिये बहाव सिंचाई योजना की भी आधारशिला रखेंगे। वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नग्गर के विज्ञान खण्ड तथा हि.प्र. लोक निर्माण विभाग स्टाफ आवासों के निर्माण की भी आधारशिला रखेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री सब्जी मण्डी मैदान पतलीकूहल में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री सांय 4 बजे अटल सदन कुल्लू में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित आपदा जागरूकता कार्यक्रम जुआरे के मुख्य अतिथि होंगे। इसके उपरांत वह शिमला के लिये रवाना होंगे।
उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ इस दौरान शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, विधायक सुरेन्द्र शौरी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति व पंचायती राज संस्थानों व शहरी निकायों के चुने हुए प्रतिनिधि होंगे।

News Archives

Latest News