DNN सोलन ब्यूरो
06 दिसंबर। महिला थाना सोलन में मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने महिला द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार महिला थाना सोलन में सुनीता चौहान ने शिकायत दी है कि इसे कुछ लोग जान से मारने की धमकी देते हैं। यह जब 9 नवंबर को अपने ऑफिस जा रहे थी तो पूनम व उसके पिता ने बिना किसी कारण इसे धक्का दिया। साथ ही इसे मारने की धमकी भी है। इस धक्के से वहां पर खड़ी गाड़ी से टकराई जिस कारण इसकी पीठ व मुंह पर चोट आई है। इस मामले की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि महिला द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। आगामी कार्रवाई की जा रही है।















