मारकंडा जनजातीय विकास मंत्री की प्रेस वार्ता के मुख्य अंश

Himachal News Kullu Others

DNN कुल्लू

07 अगस्त। डॉ रामलाल मारकंडा जनजातीय विकास मंत्री की प्रेस वार्ता के मुख्य अंश
👉 गत 27 जुलाई को लाहौल घाटी में भारी वर्षा के कारण सड़कों पुलों और फसलों को भारी नुकसान पहुंचा
👉शांशा  से तांदी के बीच अनेक पुलों  और राजमार्ग को भारी क्षति हुई
👉 इन क्षेत्रों में 578 लोग फस गए जिनमें अधिकांश सैलानी थे
👍 स्पीति घाटी के दौरे को छोड़ तुरंत मारकंडा लाहौल की ओर रवाना हुए
👉 डॉ रामलाल मारकंडा की निगरानी में राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चले
👉 मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता को  दिखाते हुए तुरंत से सैलानियों को रेस्क्यू  करने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की
👉 बाहरी  प्रदेशों के लगभग 278 पर्यटकों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से घाटी से बाहर निकाला गया
👉 तांदी  पुल से मडगरां तक 62 किलोमीटर सीमा सड़क संगठन की सड़क 26 जगहों पर बंद हुई
👉सड़क पर 5 पुल क्षतिग्रस्त हुए जिनमें 2 पुल पूरी तरह से ध्वस्त हो गए जबकि तीन पुलों को आंशिक नुकसान पहुंचा
👉 रांगवे नाला तथा तोजिंग नाला मैं जबरदस्त बाढ़ आई जिनमें 10 लोगों की मौत हो गई
👉 आठ के शव निकाले गए
👉 उदयपुर से मयाढ  नाला खंजर तक भी 26 किलोमीटर सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई
👉 चोखंग से नयनगार 10 किलोमीटर सड़क खत्म हो गई
👉 60% नकदी फसलें तबाह हो गई
👉 वैकल्पिक मार्गो झूलो व जिपलाइन से लोगों को रेस्क्यू किया गया और अब इन वैकल्पिक साधनों को फसलों की परिवहन के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है
👉 मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लाहौल की  जनता को संबोधित किया तथा राहत एवं  बचाव कार्यों का जायजा लिया और हर संभव सहायता प्रदान करने को कहा
👉 मुख्यमंत्री ने फौरी राहत के तौर पर 10 करोड़ की घोषणा सड़कों बिजली पानी परिवहन के लिए लाहौल घाटी को मंजूर की
👉 नकदी  फसलों के परिवहन के लिए 2500 से ₹3000 की सब्सिडी प्रदान की
👉 डॉ मार्कंडेय ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया है जिनके दिशानिर्देशों एवं  संवेदनशीलता के कारण लगभग 95% सड़कें घाटी में बहाल  हो चुकी है बिजली पानी और दूरभाष सेवाओं की भी पूरी तरह से बहाली कर ली गई है
👉  लाहौल घाटी को इस वर्षा के कारण 72 करोड़ का  नुकसान सड़को के खराब होने से पहुंचा है इसमें 28 करोड का नुकसान नकदी फसलों को पहुंचा है
👉 डॉ मार्कंडेय ने कहा वे मुख्यमंत्री से विशेष आग्रह करेंगे कि फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए राहत मैनुअल में निर्धारित राशि को बढ़ाया जाए और लाहौल के किसानों को राहत पहुंचाई जाए
👉 डॉ मार्कंडेय ने लाहौल वासियों विशेषकर महिला मंडलों युवा मंडलों का दिल से आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस आपदा के दौरान फंसे हुए लोगों को निकालने में मदद की, उन्हें रहने खाने पीने की व्यवस्था की
👉 डॉ मार्कंडेय ने कहा कि सभी पुलों का पुनः निर्माण अगले 3 महीनों में कर लिया जाएगा
👉 मारकंडा ने कहा लाहौर वासियों ने आपदा की इस घड़ी में संयम बरता और सभी राहत बचाव कार्यों में शासन और प्रशासन का पूरा सहयोग किया
👉 डॉ मार्कंडेय ने बीआरओ, आइटीबीपी तथा जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों का भी आभार व्यक्त किया है जिन्होंने आपदा से उबरने में दिन रात अपना सहयोग किया
👉 मार्कंडेय ने कहा की वे  लाहौल स्पीति के विकास के लिए वचनबद्ध है और इसके लिए वह दिन रात प्रयास करेंगे

Latest News